फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीद हॉस्पिलट का रिन्यूवल न होने पर किया गया सीज

विज्ञापन
मौदहा कस्बे में हमीद होस्पिटल की जांच करने पहुचें स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। मौदहा कस्बे में जच्चा बच्चा की मौत के मामले में चर्चा में आए हमीद हॉस्पिटल को शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने सील कर दिया। यह कार्रवाई अस्पताल का रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण न होने पर की गई है।
विज्ञापन

नगर के हमीद हॉस्पिटल में बुधवार को महोबा जनपद निवासी युवती गर्भपात कराने आई थी। इस दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने आरोपी युवक व उनके परिजनों समेत संबंधित चिकित्सक के खिलाफ थाना कबरई में दुष्कर्म व हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया था। इस पर पुलिस मुख्य आरोपी व चिकित्सक को हिरासत में लेकर घटना की पूछताछ कर रही है। इस मामले में जिलाधिकारी डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हमीद हॉस्पिटल की जांच की।
एसीएमओ डॉ.पीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हमीद हॉस्पिटल पहुंच अस्पताल के रजिस्ट्रेशन संबंधित दस्तावेज देखे गए। रजिस्ट्रेशन अप्रैल 2020 तक मिला, रिन्यूवल न कराए जाने पर हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। इस मामले में डॉ.हमीद का कहना है कि हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन के रिन्यूवल की कार्रवाई प्रोसेस में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें