राठ। टोला निवासी पुष्पेंद्र लोधी ने बताया गांव में बृजेशरानी की राशन की दुकान है। जिसकी वह देखरेख करते हैं। दो दिन पूर्व ग्रामीणों को राशन बांट रहे थे। जहां पहुंचे संजू ने गिरजारानी के नाम के ऑनलाइन राशनकार्ड की जानकारी मांगी। पुष्पेंद्र ने बताया ऑनलाइन जमा किए गए कागजात मांगने पर आरोपी भड़क गया।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया। शुक्रवार शाम संजू तमंचा लेकर आ गया। जिस पर उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस को देख आरोपी तमंचा फेंककर भागने लगा। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया आरोपी को 315 बोर तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। (संवाद)