मौदहा (हमीरपुर)। पुलिस ने बुधवार रात हाईवे के पास बड़ा चौराहे पर जुआ पकड़कर तीन बाइक, पांच मोबाइल व एक लाख से अधिक नगदी व पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। दो दिन से एसपी के निर्देश पर जुआ पकड़ने का अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस ने दर्जनों स्थानों पर जुआ खेलते हुए लोगों को पकड़ चुकी है।
सिसोलर पुलिस तीन स्थानों पर एक दर्जन से अधिक व मौदहा पुलिस ने दो स्थानों पर छापा डालकर जुआरियों को पकड़ा है। बुधवार देर रात एसओ राहुल मिश्रा, कल्पना सिंह ने कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग, बड़े चौराहे के पास निर्माणाधीन गेस्ट हाउस के बगल में जुएं के फड़ की सूचना पर छापा मारा। जहां से दीपक, महबूब, अजय, अरुण, तरुण को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य भागने में सफल रहे। (संवाद)