फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा दुकान से डेढ़ लाख कीमत के गहने ले गया टप्पेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। ज्वैलरी की दुकान में गहने खरीदने के बहाने आए एक टप्पेबाज ने करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए। दुकानदार ने ललपुरा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें टप्पेबाज का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

पौथिया निवासी रामसजीवन सोनी का हमीरपुर-राठ मार्ग पर सड़क किनारे मकान है। इसी में आगे उनकी ज्वैलरी की दुकान है। सराफ रामसजीवन सोनी ने बताया दुकान पर उनके साथ उनका बेटा आशीष बैठता है। शुक्रवार करीब 12 बजे एक काले रंग की पल्सर बाइक से उनकी दुकान पर टप्पेबाज आया। आते ही जल्दी जंजीर दिखाने के लिए कहा। कहने लगा उन्हें जल्दी से लाकेट लेकर जाना है। तभी उन्होंने सोने के आभूषण दिखाने शुरू किए। इस बीच सहुरापुर गांव के अन्य ग्राहक भी आ गए।
बताया टप्पेबाज अपनी पत्नी को दुकान पर लाने की बात कह कर 31 ग्राम सोने के बाला व लाकेट लेकर भाग निकला। बताया जेवर की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। उन्होंने बताया राठ मार्ग पर अपने मकान में ही ज्वैलरी की दुकान किए हैं। इसमें उनका पुत्र भी सहयोग करता है। पीड़ित ने थाने में टप्पेबाज के खिलाफ तहरीर दी है। गांव पहुंचे एसएसआई मधुवेंद्र त्रिपाठी ने दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे। जिसमें टप्पेबाज आते ही दुकान के बाहर पड़ी कुर्सी उठाकर काउंटर के पास रख इत्मिनान से बैठकर गहने देख रहा है। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। कहा, गांव में एक सप्ताह के दौरान चोरी की यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें