फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से वृद्ध व बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। बुखार से पीड़ित चार वर्षीय बालिका व वृद्ध की हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अकौना गांव निवासी हरीशंकर की पुत्री ज्योति (4) को तीन दिन से बुखार आ रहा था। गुरुवार दोपहर हालत नाजुक होने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर प्रभात में मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसी प्रकार बसेला गांव के खलक सिंह (60) तीन-चार दिन से बुखार से पीड़ित थे। परिजनों ने बताया प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराते रहे। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। गुरुवार को हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर प्रभात कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें