फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुताई करते समय महिला आई करंट की चपेट में, मौके पर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। घर में अकेले पुताई कर रही महिला करंट की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के समय महिला का पति कोयला भट्ठी में मजदूरी करने गया था।
विज्ञापन

मुंडेरा निवासी भाजपा नेता रमाकांत द्विवेदी ने बताया कि गांव निवासी उमाशंकर गुप्ता की पत्नी ममता (45) घर में लिपाई पुताई में मशगूल थी। पुताई करते समय वह करंट की चपेट में आ गई। घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त मृतका का पति उमाशंकर परहेटा गांव में संचालित कोयला भट्ठी में मजदूरी करने गया था। घटना के समय मृतका के दोनों बेटे रमन व पवन घर के बाहर खेल रहे थे।
उनके घर के अंदर दाखिल होने पर घटना पता चल सका। बच्चों का शोर सुनकर पड़ोसी दौड़कर आए। तब तक महिला ने दम तोड़ दिया। घटना से पति को अवगत कराकर मौके पर बुलाया गया। अचानक हुई इस घटना से पति एवं बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें