फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने मचान में फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के कैथी ग्राम पंचायत के मजरा गन्ना का डेरा में खेत पर सोने गए किसान का शव मचान में रस्सी से लटका मिला। मृतक की पत्नी ने किसी आरोप से इनकार किया है। कहा कि पति ने आत्महत्या क्योंकि इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के तिलंगनपुर निवासी चंद्रभान (43) सात वर्ष पहले ग्राम पंचायत कैथी के मजरा गन्ना का डेरा में आकर बस गए थे। वे यहीं पर जमीन खरीदकर किसानी करते थे। सोमवार रात वह घर से खाना खाकर खेत पर बने मचान में सोने गया था। चंद्रभान की पत्नी रामदेवी ने बताया कि मंगलवार सुबह जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचे तो बच्चों के साथ खेतों पर पहुंचीं। पति का शव मचान रस्सी से फंदे पर लटका मिला। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्नी ने पति के आत्महत्या करने का कारण पता होने से इनकार किया है। मृृतक के परिवार में पत्नी के अलावा पुत्री अनीता, गोल्हू और पुत्र हिमांशु व छोटू हैं। थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि परिजन ने किसी आरोप से इनकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें