बिवांर (हमीरपुर)। खेत से मवेशी चराकर घर लौट रहीं दो महिलाओं को हमीरपुर-राठ हाईवे पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बिवांर थानाक्षेत्र के छानी गांव निवासी मुनिया (45) और हीरादेवी प्रजापति (35) सोमवार शाम करीब पांच बजे खेत से मवेशी चराकर घर लौट रहीं थी। गांव के बाहर पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। मुनिया की मौके पर मौत हो गई। हीरादेवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे छानी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। मौके पर पहुंचे एसआई अनुग्रह मौर्य ने बताया कि परिजन से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। अब तक महिलाओं को टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता नहीं चला है। बताया तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक शव का पंचनामा नहीं हुुआ था। मौके पर मृृतक के परिजन व ग्रामीणों की भीड़ जुटी है।