फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। डॉक्टर द्वारा बालिका का उपचार करने के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। बालिका के पिता ने डॉक्टर व उसकी बहू पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अकौना गांव निवासी जगमोहन ने बताया कि एक माह पूर्व उनकी पुत्री काजल (5) बीमार थीं। इलाज गांव के ही डॉक्टर धनीराम ने किया था। बताया कि दूसरे दिन धनीराम की बहू उर्मिला ने पुत्री को गलत तरीके से कूल्हे में इंजेक्शन लगा दिया। बालिका की हालत बिगड़ गई साथ ही चलने फिरने में लाचार हो गई। बताया कि जब डॉक्टर से यह बात बताई तो डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाने वाली जगह पर गांठ पड़ने की बात कह उपचार करने से हाथ खड़े कर दिए।
17 अक्तूबर को पुत्री को सीएचसी सीएचसी में दिखाया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल से इलाज के लिए झांसी ले गए। बालिका की हालत गंभीर होने पर झांसी में डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया। पिता ने कोतवाली में डॉक्टर व उनकी पुत्र वधू उर्मिला पर पुत्री का गलत इलाज कर जीवन संकट में डालने का आरोप लगाया। कोतवाली सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर के आधार पर धनीराम व उर्मिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जाएंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें