पौथिया। कीरतपुर गांव निवासी केशव निषाद ने बताया उनका पुत्र दीपू (24), रामकिशन (40) व रामू (35) के साथ शहर में मजदूरी करने जाते थे। बताया गुरुवार देर शाम मजदूरी कर बाइक से लौट रहे थे। तभी कलौलीतीर व कीरतपुर गांव के बीच किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों घायल हो गए। जानकारी होने पर वह लोग घटनास्थल पर पहुंचे। एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन एंबुलेंस के न पहुंचने पर तीनों को बाइकों से सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां दीपू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। (संवाद)