फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पंखे का तार लगाते समय करंट की चपेट में आई रसोइया, मौत

विज्ञापन
28 एचएएमपी 41 मृतका देवकी फाइल फोटो: परिजन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। चिकासी थाने के अतरा गांव में रविवार रात पंखे का तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से वृद्ध रसोइया झुलस गई। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अतरा गांव निवासी देवकी (75) पत्नी नाथूराम अहिरवार रविवार रात करीब 11 बजे घर में पंखे का तार लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।। परिजन उन्हें अचेतावस्था में सीएचसी लेकर जा रहे थो लेकिन उनकी मौत हो गई। मृतका के बेटे मिठाईलाल ने बताया कि देवकी गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के पद पर कार्यरत थीं। वह परिवार की जिम्मेदारियों में भी सहयोग करती थीं। मृतका के तीन बेटे ऊदल, मिठाईलाल और बाबू हैं। परिवार के पास करीब छह बीघा कृषि भूमि है। चिकासी थानाध्यक्ष मयंक चंदेल ने बताया कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें