फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना-बेतवा का घट रहा जलस्तर

विज्ञापन
यमुना नदी का पढ़ता जलस्तर, मछली पकड़ते लोग। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। मानसूनी बारिश से यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर शनिवार को घटने लगा है। हरियाणा के हथनीकुंड बांध से यमुना नदी में तीन दिन पूर्व 1.22 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने पर नदी में मछलियां तटबंध के किनारे आ रही हैं। जिससे शिकारी उनका शिकार करते रहे। शनिवार को यमुना का जलस्तर 9 सेमी घट गया।
विज्ञापन

शहर में यमुना और बेतवा नदियों का संगम है। एक नदी में जलस्तर बढ़ने से दूसरी नदी का भी जलस्तर बढ़ जाता है। बाढ़ से नदियों के किनारे बसे 157 गांव प्रभावित होते हैं। इनके निचले हिस्सों की बस्तियों में पानी घुस जाता है। यमुना किनारे बसे 20 गांवों की 28292 व बेतवा नदी से 59 गांवों की 102789 आबादी प्रभावित होती है। केंद्रीय जल आयोग के उपमंडल अधिकारी संदीप सिंह ने बताया बुधवार को यमुना नदी में हरियाणा के हथनीकुंड बांध से छोड़े गए 1.22 लाख क्यूसेक पानी निकल चुका है।
बताया यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार दोपहर 12 बजे 96 मीटर था। जो शनिवार को 12 बजे तक 9 सेमी घटा है। बताया बेतवा में शुक्रवार को 95.56 मीटर जलस्तर था। मौजूदा में यह नदी 95.41 मीटर पर बह रही है। नदियों में मटमैला पानी होने से मछलियां तटबंधों के किनारे उतरा रही हैं। ऐसे में मछुवारे मछलियों का जमकर शिकार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें