राठ सीएचसी का निरीक्षण करते डॉ अशोक कुमार रावत
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। सीएमओ ने शनिवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। अधीक्षक को स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं सीएचसी परिसर में जलभराव देख नाराजगी जताई।
सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. अशोक कुमार रावत ने सीएचसी परिसर में जलभराव देख नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इमरजेंसी, ओपीडी, मेटरनिटी बिंग का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। मरीजों ने काफी समय से एक्सरे फिल्म न होने की शिकायत की। जिस पर सीएमओ ने 15 से 20 दिन में एक्सरे फिल्म उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सीएचसी में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। कहा प्लांट लगभग तैयार हो चुका है।
अवर अभियंता से बात हो गई है। जल्द ही बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा। आउट सोर्सिंग के तहत सीएचसी में कार्यरत हरिप्रसाद, जैस्मिन, मंजू देवी, भानमती, गीता, राजेश, अनिल, मूलचंद आदि पांच माह से मानदेय न मिलने की शिकायत की। सीएमओ को ज्ञापन सौंपते हुए मानदेय दिलाने की गुहार लगाई है।