फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं उमाकांती : निरंजन ज्योति

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति बुधवार को बांकी गांव पहुंचकर बलिनी दुग्ध उत्पाद समूह की डायरेक्टर उमाकांती पाल से मिली और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने कहा उमाकांती ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी मेहनत व लगन से गांव की महिलाओं को सीख लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री से बात कर उन्होंने गांव के साथ बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

बतादें 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी सशक्तीकरण के तहत वर्चुअल कार्यक्रम में उमाकांती पाल से बातचीत कर दुग्ध उत्पादन की जानकारी ली थी। इसके बाद बुधवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बांकी गांव पहुंचकर उमाकांती को सम्मानित किया। मंत्री ने हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उन्होंने गरीबी में जीवन यापन कर समूह के माध्यम से दुग्ध उत्पादन का रास्ता चुनकर विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। यह काबिले तारीफ है। गांव की अन्य महिलाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। मंत्री ने सीडीओ केके वैश्य को निर्देश दिए हैं कि समूह की सभी पात्र महिलाओं को आवास एवं शौचालय मुहैया कराएं। साथ ही पूरे गांव का सर्वे कराकर आवास एवं शौचालय से वंचित लोगों को लाभ दिया जाए।
उमाकांती की मांग पर उन्होंने ग्राम समाज की भूमि में दुग्ध उत्पादन संघ का कार्यालय बनाकर समूह को सुपुर्द करने के निर्देश सीडीओ को दिए हैं। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री को अपने दरवाजे पर पाकर उमाकांती भावुक हो गईं और उनकी आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े। जब केंद्रीय राज्य मंत्री ने अपने पिता की गरीबी का जिक्र किया तो उमाकांती रोने लगीं। उन्होंने कहा जब व्यक्ति में हौसला हो तो वह कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। सपने बड़े देखने चाहिए और उसके लिए संघर्ष करना चाहिए। उमाकांती के भावुक होने पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने उन्हें गले से लगा लिया।
विज्ञापन

इसके पूर्व बिलहड़ी ग्राम प्रधान जयनरायन विश्वकर्मा ने केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया। इसी तरह बांकी गांव में सत्यम सिंह ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर बीडीओ दिव्या त्रिपाठी, एडीओ पंचायत सत्यप्रकाश गुप्ता, सचिव अरविंद सोनी, अनामिका पांडेय, लेखपाल मोहम्मद अकरम, कानूनगो रामसनेही, प्रधान जीवन श्रीवास, पूर्व प्रधान जयवीर खंगार, सिद्धगोपाल श्रीवास, चेयरमैन कुलदीप निषाद, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री मुनीर खान, राजेंद्र निषाद, स्वामी प्रताप सिंह, चक्रवर्ती शुक्ला, महावीर शिवहरे मौजूद रहे।
बाढ़ प्रभावित लोगों को बांटी राहत सामग्री
हमीरपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज में गौरादेवी व यमुना घाट मोहल्ले के 50 बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री दी। उन्होंने कहा कोरोना जैसी महामारी को देखते उनके मंत्रालय से 80 करोड़ लोगों को निशुल्क अनाज दिया जा रहा है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को बिना भेदभाव मदद करने की बात कही। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को संबोधित कर कहा आपदा के समय लोगों को प्रभावी ढंग से राहत पहुंचाने में सरकार समर्पित है। कहा वह अभी दो दिन फतेहपुर में गंगा किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रही हैं। कहा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जो कच्चे आवास गिर गए हैं, ऐसे आवासों को चिह्नित कर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्राथमिकता के साथ लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही कहा हर बार बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगों को कुछेछा में जमीन आवंटित कर मकान बनाने को दी जाए। जिलाध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता, चेयरमैन कुलदीप निषाद, एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य, एसडीएम संजय कुमार मीणा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कलक्ट्रेट सभागार में ली बैठक
हमीरपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए समीक्षा की। वहीं सरकार की योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। मंत्री ने मनरेगा कार्यों की समीक्षा कर कहा सिर्फ तालाब या गड्ढे की खुदाई करवाने तक ही सीमित न रखा जाए। जल संरक्षण के कार्यों, परंपरागत स्रोतों के जीर्णोद्धार के कार्यों को प्राथमिकता से शामिल किया जाए। ग्राम पंचायतों में अन्य विकास कार्य करवाए जाएं। खेत का पानी खेत में ही रोकने को लेकर खेत तालाब बनवाए जाएं। गांवों में कहीं भी गंदगी का नामोनिशान नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को लेकर कहा कि सड़क गुणवत्ता युक्त बननी चाहिए। प्रधानमंत्री आवासों के सर्वे व आवंटन का कार्य निष्पक्षता के साथ होना चाहिए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैठने की व्यवस्था करने, कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। पेंशन, आवास सहित अन्य योजनाओं के आवेदन लेकर इससे जोड़ा जाए। बैठक में एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, सीडीओ केके वैश्य, एसडीएम सदर संजय कुमार मीणा रहे।
स्कार्ट वाहन को धक्का देकर कराया स्टार्ट
हमीरपुर। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने आई केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का स्कार्ट वाहन अचानक खराब हो गया। इस पर मौजूद सुरक्षा कर्मी वाहन को धक्का देकर स्टार्ट करने का प्रयास करते रहे। वाहन स्टार्ट न होने पर केंद्रीय मंत्री अपनी कार में बैठकर कलक्ट्रेट स्थित सभागार पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें