राठ। अटगांव में ब्राह्मण समाज का जागरुकता सम्मेलन हुआ। जिसमें हमीरपुर से आए समाजसेवी व अधिवक्ता विजय द्विवेदी ने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए एकजुटता का संदेश दिया। अधिवक्ता ने कहा आज ब्राह्मणों को लक्ष्य बनाकर उनके खिलाफ षड़यंत्र रचे जा रहे हैं। समाज के निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसाया जाता है। उनके लिए आवाज उठाने वाला कोई नहीं है।
उन्होंने कहा अपने मान सम्मान के लिए एकजुट होने का समय आ गया है। जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा समाज की तरक्की का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना होगा। आपसी मतभेद भूल कर अब संगठित होना ही है। समारोह में बलराम तिवारी उर्फ बल्ले प्रधान, राकेश पालीवाल, हरी महाराज, जीतू अटगांव, फौजी राकेश त्रिपाठी, ह्रदेश महाराज, मोनू त्रिपाठी, कर्मेंद्र त्रिपाठी व हमीरपुर और महोबा जनपद से आए समाज के लोग मौजूद रहे। (संवाद)