गहरौली में किसानों से प्रधानमंत्री सम्मान किसान निधि के आवेदन जमा कराते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
गहरौली। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद कर्मचारियों की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। मामूली कमियों के कारण गांव के करीब एक सैकड़ा किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
युवा मोर्चा टीम की पहल पर सोमवार को पंचायत भवन में कृषि विभाग ने एक दिवसीय कैंप लगाया। इस मौके पर राजकीय बीज गोदाम के प्रभारी सुनील कुमार राजपूत ने बताया जिन किसानों को अभी तक पीएम सम्मान निधि नहीं मिली है।
ऐसे छूटे किसानों को नए सिरे से आधार कार्ड, खाता संख्या और बैंकों के आईएफएसस कोड, खतौनी की छाया प्रति लेकर लेखपालों से ठीक करवाकर कृषि विभाग में जमा कराया जा रहा है। बताया 110 किसानों के आवेदन संशोधन के लिए प्राप्त हुए हैं। कैंप में एसएसएस शिवदास यादव, राममूर्ति सिंह, प्रेमानंद, युवा मोर्चा के योगेंद्र कुमार राजपूत आदि मौजूद रहे।