शहर में भ्रमण करते पुलिस उपमहानिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा व एसपी शुभम पटेल सहित अन्य।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। डीआईजी विपिन कुमार मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक ली। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण समय से करें।
बकरीद, कांवड मेला के संबंध में अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे। प्रत्येक रविवार को थाना, कार्यालय, पुलिस लाइन में साफ-सफाई कराएं। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करें। ऑनलाइन चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट, पीवीआर सीवीआर को समय से आवेदनकर्ता को उपलब्ध करवाएं। बैठक में पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल, एएसपी अनूप कुमार, सीओ रविप्रकाश मौजूद रहे। बैठक के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक ने शहर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का परखा।