फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुरः संक्रामक बीमारियां ने बोला हमला

विज्ञापन
जिला अस्पताल में ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। हल्की बरसात और उमसभरी गर्मी के बीच संक्रामक रोगों ने हमला बोल दिया है। जिला अस्पताल में हैजा, पेचिस, दस्त, गैस्ट्रोइंट्राइटिस, फूड प्वॉयजनिंग, वायरल फीवर, कन्जेक्टिवाइटिस, पीलिया के मरीज बढ़ गए हैं। डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. आर एस प्रजापति ने बताया कि गंदगी और जलभराव के कारण मच्छर तेजी के साथ पनपते हैं। इससे मलेरिया, डेंगू बुखार का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू मादा एडिज इजिप्टी नामक मच्छर से फैलता है। इसमें तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, जी मिचलाना और उल्टी आना के लक्षण होते है। यह लक्षण पाए जाने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।
सीएमओ डॉ. एके रावत ने बताया कि घर में पानी न इकट्ठा होने दें, जिससे मच्छर नहीं पनपेंगे। साफ पानी पीयें। घर के गमलों को अच्छी तरह से साफ करें। मच्छरदानी लगाकर सोना चाहिए। बासी भोजन, खुले एवं कटे फल, खुली चाट-पकौड़ी एवं भोजन का इस्तेमाल न करें। दस्त होने पर तत्काल ओआरएस का घोल लेना शुरू कर दें। बरसात के मौसम में सुपाच्य खाना खाएं। मलेरिया विभाग मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें