फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
राठ ब्लाक परिसर में प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। ग्रामीण क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मचारियों को हमीरपुर राठ मार्ग पर सड़क किनारे लगे झाड़ झांकर हटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने ब्लाक परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पंचायती राज्य ग्रामीण सफाई कर्मचारी संगठन के ब्लाक अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने कहा कर्मचारियों की ड्यूटी ग्रामीण क्षेत्र में सफाई के लिए लगाई जाती है। ब्लाक से लेकर कलक्ट्रेट तक की सफाई का जिम्मा रहता है। कर्मचारियों की ड्यूटी लोक निर्माण विभाग के काम में भी लगा दी गई है। मनीराम पासवान ने कहा सड़क पर साफ-सफाई व पेड़ काटने का काम सौंपा गया है। यह वन विभाग व लोक निर्माण विभाग का काम है। इस अवसर पर देवी सिंह, अमर नारायण, प्रमोद कुमार, पृथ्वीराज, रामप्रकाश, स्वामीदीन, ओमप्रकाश, मीरा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें