फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा के चक्का जाम से परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
सुमेरपुर कोतवाल भरत कुमार को ज्ञापन सौंपते ई रिक्शा संघ के पदाधिकारी व चालक। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। हाईवे पर ई-रिक्शा चलते मिलने पर भारी भरकम जुर्माने से नाराज ई रिक्शा चालक संघ ने मंगलवार को चक्का जाम किया। इससे पूरे दिन यात्रियों को दिक्कत हुई। बाद में संघ ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को दिया। इसमें हाईवे सहित नगर पंचायत की सीमा में ई रिक्शा संचालन की मांग की गई है।
विज्ञापन

ई रिक्शा संघ के अध्यक्ष रणबहादुर यादव ने बताया कि नेशनल हाईवे से ई रिक्शा ले जाने पर 15 से 20 हजार रुपये का चालान कर रहे हैं। धमकाया जा रहा है कि दोबारा हाईवे पर पाए जाने पर वाहनों को सीज कर दिया जाएगा। इसके खिलाफ मंगलवार को कस्बे में ई-रिक्शा चालक संघ ने चक्का जाम कर विरोध जताया। ज्ञापन में ई-रिक्शा संघ ने मांग की है कि हमारी रोजी-रोटी का जरिया एकमात्र ई रिक्शा संचालन है।
कस्बे में सभी सरकारी संस्थान एवं उद्योग नगरी हाईवे पर हैं। लिहाजा हाईवे पर चलना उनकी मजबूरी है। वह परिवहन विभाग के नियमों के तहत संचालन को तैयार हैं। बशर्ते उन्हें हाईवे पर चलने की छूट दी जाए। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, रणबहादुर यादव,धीरू यादव, कमलेश सोनकर, सरदार धुरिया, मौलाना खान, जितेंद्र गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें