फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा प्रबंधन प्लांट चालू नहीं, कूड़ा सड़कों पर

विज्ञापन
शहर के शहीद पार्क के पास कूड़े के ढेर में सुलगती आग। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। जवाहर नाला के पास 33 लाख की लागत से बना सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट अभी तक चालू नहीं हो सका है। शहर में निकलने वाले कूड़े के प्रबंधन के लिए प्लांट में महंगी मशीनें लगाई जानी हैं। प्लांट तक जाने के लिए तैयार कच्चा मार्ग बाढ़ में बहने से आवागमन अवरुद्ध है। शहर से प्रतिदिन निकलने वाला कूड़ा सड़क किनारे फेंका जा रहा है। कचरे से निकलने वाली दुर्गंध व धुआं से लोगों का दम घुट रहा है। शहर में 25 वार्डों में 55 हजार की आबादी निवास करती है। प्रतिदिन चार टन कूड़ा निकलता है। कूड़ा प्रबंधन के लिए पिछले वर्ष स्वच्छ भारत मिशन के जरिए 33 लाख की लागत से जवाहर नाला के पास एक कचरा प्रबंधन प्लांट भवन का निर्माण कराया गया है। अभी तक प्लांट में मशीनें नहीं लग सकी हैं।
विज्ञापन

पठकाना के राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि शहर के शहीद पार्क के पास लगे कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है। इससे पूरे मोहल्ले में धुआं फैलता है। सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा एकत्र होने से इसमें हमेशा धुआं निकलता रहता है। शहर में गंदगी व प्रदूषण फैल रही है।
ब्रह्मा डेरा के शीलू निषाद ने कहा कि कूड़े का निस्तारण कराने के लिए कई बार नगर पालिका में शिकायत की गई है। रास्ते में कूड़ा कचरा डालने से जानवर कूड़े को सड़कों पर फैलाते हैं। इससे दुर्गंध उठती है। प्लांट को जल्द चालू करवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

शहर से प्लांट तक जाने के लिए हाईवे से 500 मीटर कच्चा मार्ग है। जवाहर नाले में गहराई अधिक होने से प्लांट तक जाने के लिए 50 मीटर मार्ग बाढ़ में बह गया। इससे प्लांट तक जाने का रास्ता बंद हो गया है। इसमें पुलिया का निर्माण कराया जाना है। प्लांट में मशीनें नहीं लग पा रही हैं।
विज्ञापन

-कुलदीप निषाद, अध्यक्ष नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें