राठ। अभिभावक संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। जिसमें विद्यालय संचालकों पर मनमानी फीस वसूलने का आरोप लगाया है। एसडीएम अशोक यादव को सौंपे ज्ञापन में अभिभावक संघ के सदस्यों ने बताया नगर में हिंदी व इंग्लिश माध्यम के अनेक विद्यालय संचालित हैं। यह विद्यालय मनमानी फीस वसूल रहे हैं। जबकि कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन शिक्षा भी नहीं दी गई है। अभी भी विद्यालयों में शासन की मंशा के अनुरूप गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। शासन से जबरन फीस वसूली पर रोक लगाई गई है।
वहीं जिलाधिकारी व बीएसए ने ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। मगर संचालक इन निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। अभिभावकों ने जबरन फीस वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जितेंद्र कुमार, विजय कुमार, प्रशांत साहू, रविंद्र राजपूत, पूरन गुप्ता, अशोक कुमार, वीर, शिवम कुमार, महेश कुमार, हरिओम, दीपक कुमार, शिवम, राहुल सोनी, कुलदीप गुप्ता, मानसिंह, अश्वनी, पंकज कुमार आदि रहे। (संवाद)