फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा पुल के स्लैब की दिखने लगी सरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भेड़ी जलालपुर के पास बेतवा पुल बने सात वर्ष गुजर चुके हैं। मौजूदा समय में पुल की स्लैब गड्ढों में तब्दील है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है। 28 कोठियों के बेतवा पुल की स्लैब में जगह-जगह गड्ढे हैं और सरिया बाहर दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

श्रीबालाजी धाम पक्का घाट के पुजारी जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया सपा शासनकाल में इस पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। मगर सपा की सरकार जाने के बाद बसपा सरकार में पुल बनने का कार्य रुक गया था। जब फिर सपा की सरकार आई तो पुल निर्माण कार्य पूरा हुआ और सन 2013-2014 में बनकर तैयार हो गया। लेकिन सात वर्ष में ही पुल की हालत जर्जर हो गई और स्लैब में जगह-जगह गड्ढों हो गए हैं।
जिनमें सरिया बाहर दिखने लगी। पुल से कानपुर, जालौन, झांसी, दिल्ली, इटावा आदि स्थानों के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। विभाग इसकी मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस मामले में लोविवि (निर्माणखंड दो) के सहायक अभियंता अरविंद सिंह का कहना है पुल की स्लैब में सरिया निकलने की उन्हें जानकारी नहीं है। कहा वह आज ही दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें