फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से एक लाख दस हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। गल्ला मंडी में चोर ने दिनदहाड़े कमीशन एजेंट की दुकान में रखी रुपयों से भरी गोलक पार कर दी। गोलक में एक लाख दस हजार रुपये थे। दिनदहाड़े चोरी से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी श्रीचंद्र ने बताया कि गल्ला मंडी में कमीशन एजेंट हैं। अपने पुत्र दिलीप के साथ गल्ले का व्यापार करते हैं। मंगलवार दोपहर दुकान में लेनदेन के लिए गोलक में दो लाख अस्सी हजार रुपये रखे थे। शाम करीब पांच बजे तक किसानों का भुगतान करने के बाद गोलक में एक लाख दस हजार रुपये बचे थे। इसी दौरान वे व उनके पुत्र दुकान छोड़ कर मंडी में ही गल्ला देखने चले गए।
दुकान के बाहर मजदूर अनाज की छनाई कर रहे थे। इसी बीच चोर ने दुकान में रखी गोलक उठा ली। एक किसान ने युवक को बोरी में गोलक लेकर जाते हुए देखा। कर्मचारी समझकर कुछ नहीं कहा। लौटने पर व्यापारी ने दुकान से रुपयों से भरी गोलक गायब देख शोर मचाया। काफी खोजबीन की लेकिन चोर कहीं नहीं मिला।
विज्ञापन

कमीशन एजेंट संघ के अध्यक्ष भागवत प्रसाद राजपूत का आरोप है कि गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे जानबूझ कर बंद कर दिए जाते हैं। कैमरे चालू होते तो चोर की पहचान आसानी से हो सकती थी। वहीं कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि किसी ने अभी सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें