सरीला। कस्बे में स्टार स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित अंतर्राज्यीय क्रिकेट चैलेंज कप में छतरपुर ने कानपुर को 19 रनों से हराया।
मंगलवार को कस्बे के स्व.महिपाल सिंह क्रीड़ा स्थल में चल रहे स्टार स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित 32वां अंतर्राज्यीय क्रिकेट चैलेंज कप के पूल बी का दूसरा मैच छतरपुर और कानपुर के बीच खेला गया। छतरपुर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 163 रन बनाए। जवाब में उतरी कानपुर टीम ने 18 ओवर दो गेंदों में 144 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिससे 19 रनों से छतरपुर टीम ने मैच जीत लिया।
छतरपुर टीम के शुभम शर्मा ने 27 गेंदों में 35 रन बनाए और तीन विकेट लेकर ‘मैन ऑफ द मैच’ अपने नाम कर लिया। अंपायर की भूमिका शाहिद खान व इमरान ने निभाई। कमेंट्री रामकुमार त्रिपाठी, कुलदीप व राजेंद्र खरे ने की। जबकि स्कोरर में केवल यादव, भरत राजपूत व अनीस अली रहे। इस मौके पर दर्शकों की खासी भीड़ रही। संवाद