फोटो 15 एचएएमपी- 14 कस्बा स्थित नाला के पास मौजूद लोगों से जानकारी करती पुलिस। संवाद
कुरारा। कस्बा स्थित सीएचसी के सामने बने नाला में युवक का शव देख आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकालकर सीएचसी ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बा के वार्ड संख्या चार निवासी विवेक (24) पुत्र रामअवतार का मंगलवार सुबह करीब छह बजे सीएचसी गेट के सामने बने नाले में शव उतराता मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पिता के अनुसार उसके सात बेटे हैं। विवेक अभी अविवाहित था। वह स्वयं पल्लेदारी करके परिवार का भरण पोषण करता है। बेटा रविवार शाम से गायब था और सुबह उसका शव नाला में मिला है। पुलिया पर दो जोड़ी चप्पल पड़ी मिली हैं। इससे प्रतीत होता है कि बेटे की किसी के साथ हाथापाई होने के कारण वह नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने बताया कि नाले में शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा।
फोटो 15 एचएएमपी- 14 कस्बा स्थित नाला के पास मौजूद लोगों से जानकारी करती पुलिस। संवाद