फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दो माह में पहली बार ओपीडी में 700 मरीजों का आंकड़ा पार

विज्ञापन
फोटो 15 एचएएमपी-03जिला अस्पताल के आर्थो ओपीडी व एक्सरे कक्ष में लगी मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
हमीरपुर। भीषण गर्मी और हर रोज बदल रहे मौसम के चलते वायरल बुखार, खांसी समेत अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। दो महीने बाद सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में मरीजों का आंकड़ा 700 को पार गया। मरीजों को पर्चा बनवाने और डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को कुल 708 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें 307 पुरुष, 307 महिला और 94 बालरोगी शामिल रहे। ज्यादातर मरीज उल्टी-दस्त, पेट दर्द, डायरिया से पीड़ित आए। इनमें सबसे अधिक बच्चों की संख्या रही। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि करीब 80 बच्चों का उपचार किया गया। इनमें लगभग 40 बच्चे उल्टी-दस्त, सर्दी, जुकाम व खांसी आदि से पीड़ित रहे। वार्ड में सात बच्चे डायरिया के भर्ती हैं।
वहीं जनरल फिजिशियन डॉ. परवेंद्र प्रजापति के अनुसार ओपीडी में 90 मरीजों का उपचार किया गया। 20 से अधिक मरीज सर्दी, जुकाम, पेट दर्द व 15 मरीज दस्त से पीड़ित रहे जबकि 25 मरीज वायरल बुखार के हैं। मौजूदा में 15 मरीज डायरिया व 20 से अधिक मरीज बुखार के भर्ती हैं। चिकित्सकों के अनुसार पेट में इंफेक्शन, दर्द, मरोड़, पाचन क्रिया बिगड़ने, सिर दर्द और वायरल की भी शिकायत बढ़ी है। खान-पान में लापरवाही भी लोगों पर भारी पड़ रही है। बताया कि बासी भोजन और बाजार में बने खाद्य पदार्थों, फास्टफूड, जंकफूड से यह समस्या बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल

-दिन में करीब तीन से चार लीटर पानी पिएं, ओआरएस मिला सकते हैं।
-तरबूज, खरबूज, संतरा, अंगूर समेत रसदार फलों का सेवन करें।
-सलाद अधिक खाएं, रात में मैदा का सेवन करने से बचें।
-सुबह नाश्ता करके ही घर से निकलें और नियमित अंतराल में पानी पीते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें