फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता से अभद्रता पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। विद्युत विभाग के जेई पर भाजपा ग्रामीण मंडल के महामंत्री से अभद्रता का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें जेई को निलंबित करने व राठ क्षेत्र से हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार बंटी ने बताया शनिवार रात राठ ग्रामीण मंडल के महामंत्री अवधेश शर्मा ने बिजली न आने पर जेई अभिनव मिश्रा से बात की। आरोप लगाया वार्ता के दौरान जेई ने भाजपा पदाधिकारी से अभद्र व्यवहार किया। उनके इस कृत्य से क्षेत्र में गलत संदेश जाता है। ज्ञापन में जेई के निलंबन व उन्हें राठ क्षेत्र से हटाने की मांग की गई है। चेतावनी दी यदि उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह आगे की कार्रवाई को मजबूर होंगे।
वहीं विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी ने कहा जेई को बुलाकर सभी से मर्यादित व्यवहार करने की कड़े शब्दों में नसीहत दी है। जेई ने अपनी व्यक्तिगत परेशानी के चलते इस तरह का व्यवहार होना बताया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता ने बताया भाजपाइयों ने उनसे मिलकर अपनी बात रखी थी। जिस पर उन्होंने जेई से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं जेई अभिनव मिश्रा ने कहा उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की। कुछ गलत फहमियां हो गईं थीं। जिन्हें आपस में बात कर सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें