राठ। संक्रामक बीमारी से पीड़ित दो बच्चियों को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे। जहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी बच्ची का इलाज चल रहा है। सरीला कस्बा के हटवारा निवासी छुन्नूलाल ने बताया शुक्रवार रात उनकी ढाई वर्षीय पुत्री रागनी और दूसरी पुत्री कामिनी को उल्टी दस्त की शिकायत हुई।
पास के प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया पर आराम नहीं लगा। हालत बिगड़ने पर शनिवार सुबह परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भरत राजपूत ने रागिनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि कामनी का इलाज किया गया। (संवाद)