मौदहा (हमीरपुर)। जिला मुख्यालय से कम्हरिया गांव लौट रहे नाई की बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे में नाई की मौत हो गई। हादसे के वक्त नाई ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। डॉक्टर के मुताबिक सिर पर आई चोट से उसकी जान गई है।
कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव निवासी दीपू सविता (22) हमीरपुर शहर स्थित एक दुकान में बाल काटने का काम करता था। रविवार की देर शाम वह दुकान से बाइक से गांव लौट रहा था। कानपुर-सागर हाईवे पर मकरांव के पास तेज रफ्तार ट्रक से दीपू की बाइक में टकर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपू की की शादी 10 महीने पहले रोशनी के साथ हुई थी। रोशनी ने बताया कि पति फोन कर जल्द घर आने की बात कही थी। वह पति के घर लौटने का इंतजार कर रही थी। पति तो नहीं आए, लेकिन उनकी मौत सूचना आ गई। पुलिस ने मुताबिक अज्ञात ट्रक व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक व चालक का पता लगाया जा रहा है।