मौदहा। कस्बे के फत्तूबाबा मोहल्ले में गुरुवार रात घर के बाहर खड़े तीन ऑटो की बैटरियां चोरों ने पार कर दी। पीड़ित ऑटो चालकों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
फत्तूबाबा निवासी मूवीन रजा, तब्बू व राज ने बताया कि गुरुवार की रात उन सभी के ऑटो घर के दरवाजों पर खड़े थे। तभी मोहल्ले के दो युवकों ने मौका लगाकर तीनों ऑटो की बैटरियां पार कर दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर उन्होंने कोतवाली से चोरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तहरीर दी है।
उन्होंने मोहल्ले के ही दो युवकों पर बैटरियां चोरी करने का आरोप लगाया है। उक्त मोहल्ले में अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जो दिन भर जुआ व नशेबाजी में मशगूल रहते हैं। इसलिए मोहल्ले में इस तरह की घटनाएं होना आम बात हो चुकी हैं। संवाद