राठ। धमना गांव में चल रहे जय मां खदर्रो क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को पवई व बहगांव के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। बहगांव की टीम ने चार विकेट से मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
पवई के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 20 ओवर के मैच में पवई की पूरी टीम 18वें ओवर में 82 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। सचिन ने 20 व जीतू ने 18 रनों का योगदान दिया। वहीं बहगांव की ओर से अरसल को तीन, राहुल व रविंद्र साहू को 2-2 विकेट मिले। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहगांव की टीम ने चार विकेट से मैच जीत लिया।
रविंद्र साहू ने 34 व दीप ने 18 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच रविंद्र साहू व मैन ऑफ द सीरीज सूर्या भटनागर रहे। मुख्य अतिथि रामकुमार राजपूत, कल्लू, उदेश राजपूत फौजी, प्रकाश राजपूत, एंपायर दिलीप, प्रवेश, स्कोरर धर्मवीर, कमेंट्रेटर धीरेंद्र, रोहित रहे।