फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कृृतिका जम्वाल ने कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में वीरवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.अजायब सिंह बन्याल ने की। स्वागत समारोह में राष्ट्र स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता कृृतिका जम्वाल को सम्मानित किया गया। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता प्रो. संदीप शर्मा ने कहा कि कृतिका जम्वाल ने पुणे महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्र स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया और कांस्य पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्राचार्य डॉ. अजायब सिंह बन्याल ने कृतिका जम्वाल को स्मृति चिह्न और आशीर्वाद देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार जीत प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर समस्त कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें