फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यर्क्ता के पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
मृतक अरुण कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा। थाना सिसोलर गांव में गुरुवार की रात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सिसोलर निवासी अरुण कुमार उर्फ विष्णु (46) ने गुरुवार की देर रात किसी बात को लेकर घर के कमरे में लगे सीलिंग फैन रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने पीछे दो लड़के व एक लड़की सहित पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है। पत्नी संध्या गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर तैनात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें