फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौथिया। 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को ललपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाक्षेत्र के पौथिया निवासी गुरू प्रसाद ने अपने दामाद सुरेश निवासी सहुरापुर को पेट्रोल डालकर आग लगा दी थीं।
विज्ञापन

इस मामले में सुरेश ने पांच ससुरालियों के खिलाफ थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। थाना पुलिस ने तीन महिलाओं सहित साले बृजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ससुर गुरू प्रसाद फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस ने उस पर दस हजार का इनाम घोषित किया था।
शुक्रवार को ललपुरा थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने पुलिस टीम के साथ कुंडौरा मार्ग पर आरोपी गुरू प्रसाद को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को शनिवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें