फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर। थाना क्षेत्र के गांव निवासी पंद्रह साल की अनुसूचित जाति की किशोरी ने दो युवकों पर बंधक बनाकर दो दिनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व उसे फोन कर बुलाया। जब वहां पहुंची तो युवक के साथ एक अन्य युवक मिला जो उसे मौसेरा भाई बता रहा था। बताया थोड़ी देर कुछ बातें करते रहे और फिर उसे पुलिया के नीचे ले जाकर उसके बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसे अचेत अवस्था में किसी निजी नलकूप में ले गए होश में आने पर घर लौटी। दोनों आरोपी बंधक बनाकर दो दिनों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने परिवार के लोगों के साथ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता से बातचीत के दौरान निकलकर आया है कि घटना थाना ललपुरा क्षेत्र में हुई थी। जिससे उसे थाना ललपुरा जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें