फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्सीजन प्लांट में बंद मिली एक मशीन, कम क्षमता से हो रही सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोविड प्रबंधन की नोडल व अपर निदेशक स्वास्थ्य झांसी मंडल डॉ. अल्पना बरतारिया ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आक्सीजन प्लांट में एक मशीन चालू न होने, कम क्षमता से ऑक्सीजन सप्लाई होने पर नाराजगी जताई। पुरुष भर्ती वार्ड में फायर यंत्रों को चालू करवाकर देखा व आरटीपीसीआर लैब का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल आईं नोडल अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। मरीज को स्वास्थ्य केंद्र पर ही इलाज मिले। उसे भटकना न पड़े। आक्सीजन प्लांट में कमी होने पर उसे दुरस्त कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एसीएमओ डा. पीके सिंह, प्रभारी सीएमएस डा. आरएस प्रजापति, डा. आरटी बनर्जी, डा. महेंद्र सिंह, मैनेजर विवेक राजधर सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें