फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। कस्बे के बेरी रोड में अतिरिक्त एसडीएम व अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में सड़क में अवैध कब्जा जमाए दुकानदारों के टिन टप्पड़ और गुमटी हटवाई गई। अवैध निर्माण भी जेसीबी से तुड़वा दिया।
विज्ञापन

कस्बा के बेरी रोड में आए दिन जाम की समस्या रहती है। सड़क के किनारे बने मकान मालिकों द्वारा चाय व पान की गुमटी की दुकानें किराये पर रखवा कर उनसे किराया वसूलते हैं। भारी वाहन निकलते ही जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
मंगलवार को नगर पंचायत का चार्ज लिए अतिरिक्त एसडीएम रामेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने बेरी रोड से लेकर जहाज बिल्डिंग तक सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाया और अवैध निर्माण ढहा दिए। वहीं हिदायत दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कस्बे के फोरलेन हाईवे किनारे दुकानदारों को 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान की सराहना कस्बा वासियों द्वारा की जा रही है। इस मौके पर लालजी, सरोज व नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें