फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा निकालेगी ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। भारतीय किसान मोर्चा प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय में ट्रैक्टर रैली निकालेगी। यह रैली 16 से 30 नवंबर तक निकाली जाएगी। रैली का नेतृत्व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार बंटी ने कहा कि मंगलवार को मऊ जनपद से रैली का शुभारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से सरकार द्वारा किसानों के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता बादशाह, शैलेंद्र व्यास, जिला मंत्री सत्यम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
इधर, नगर कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष कैंप के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाएं। भाजपा जिला महामंत्री डॉ उमाकांत राजपूत, जिला महामंत्री राजीव आर्य उर्फ रज्जू ने विचार रखे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मोहित सोनी व संचालन नगर महामंत्री शिवम शर्मा ने किया। बैठक में अजय साहू, रोहित गुप्ता, भरत राजपूत, आशीष निगम, अनुज सक्सेना, सौरभ गुप्ता, कुलदीप गुरुदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें