फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की फटकार के बाद कस्बे में लगने लगी स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। जिलाधिकारी डॉ.ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की फटकार के बाद नगर पंचायत ने चार वर्षों बाद कस्बे के मुख्य मार्ग हाईवे किनारे स्ट्रीट लाइटें लगवानी शुरू की हैं। इतने वर्षों के बाद हाईवे किनारे स्ट्रीट लाइट लगने से व्यापारियों के साथ कस्बा वासियों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

बीते बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें कस्बे की प्रकाश, सफाई, पेयजल अव्यवस्था के साथ सड़कों के जर्जर होने का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया गया। कस्बे की अव्यवस्थाओं पर डीएम ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव को फटकार लगाई थी। उनकी फटकार के बाद बस स्टैंड से लेकर पशु बाजार तक हाईवे किनारे लगे पोलों में स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य शुरू कराया है।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि पूर्व में खरीदी गईं कुछ स्ट्रीट लाइटें स्टाक में थीं। उनको लगवाने का कार्य शुरू कराया गया है। जल्द ही टेंडर कराकर लाइटों को मंगवाकर पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों को जगमग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें