फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ व सीएमओ ने किया आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कोरोना की तीसरी लहर को देखते बनाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का सीडीओ व सीएमओ ने निरीक्षण किया। कस्बे के सरकारी अस्पताल में विधायक निधि से 20 केजी ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता के प्लांट निर्माणाधीन है। सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य और सीएमओ डॉ.आरके सचान ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जनपद में सबसे पहले शुरू होने वाला यह पहला ऑक्सीजन प्लांट है। सीडीओ ने प्लांट की मौजूदा स्थिति और मैप का अध्ययन कर जेई को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताया कि प्लांट की मशीनें आदि सेट की जा चुकी हैं। आशा है कि अगले दो या तीन दिनों में ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार सचान, जेई अनुपम मिश्रा, बिजली विभाग के एक्सईएन सुमित व्यास, अवर अभियंता राजू प्रसाद व सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें