फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। मौसेरी बहन के साथ चार वर्ष तक दुष्कर्म करने तथा तीन बार गर्भपात कराने के आरोपी को पुलिस ने हाईवे किनारे चंदपुरवा गेट के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया कि चंद्रपुरवा बुजुर्ग निवासी जुगल किशोर मौसेरी बहन के साथ शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसने तीन बार उसका गर्भपात भी कराया। युवती की तहरीर के बाद दर्ज हुए मुकदमे में आरोपी के साथ उनके मां-बाप भाई-भाभी को भी आरोपी बनाया गया है। युवती का आरोप है कि जुगल किशोर ने पहली बार दुष्कर्म के बाद शादी का आश्वासन देकर
चुप कराया था। बाद में अपने परिजनों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और शादी की बात से मुकर गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवती के अदालत में बयान कराकर डाक्टरी परीक्षण कराया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें