फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: युवती को साथ लेकर सीओ ने होटलों में जुटाए साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। दुष्कर्म व धोखाधड़ी के मामले में शनिवार को सीओ मौदहा राजकुमार पांडेय ने युवती को साथ लेकर कस्बे के विभिन्न होटलों में पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इस दौरान होटल संचालकों से पूछताछ की गई तथा ठहरने से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की गई।
विज्ञापन


पीड़िता ने सिसोलर थाने में मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी अशोक साहू के खिलाफ फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
जांच के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी के साथ कई बार कस्बे के उद्योग नगरी एवं बस स्टैंड क्षेत्र स्थित होटलों में ठहरी थी। सीओ ने संबंधित होटलों में पहुंचकर रजिस्टर और अन्य अभिलेखों का मिलान कराया तथा होटल संचालकों से पूछताछ कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। सीओ मौदहा का कहना है कि मामले की विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें