भरुआसुमेरपुर। 17 दिन पूर्व खेतों की रखवाली करते समय सांड़ के हमले से घायल किसान ने उपचार के दौरान लखनऊ में दम तोड़ दिया।
थानाक्षेत्र के पत्योरा निवासी अमर कुमार अपने पिता जगदीश प्रजापति के साथ गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी करता था। छह नवंबर को अमर कुमार फसल की रखवाली करने के लिए खेत में गया था। पूर्व प्रधान विजय यादव ने बताया कि फसल चर रहे सांड़ ने अमर पर हमला बोल दिया। उसे सदर अस्पताल लेकर गए थे, जहां से परिजन कानपुर फिर लखनऊ ले गए। मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। किसान अपने पीछे पत्नी सरोज, पुत्री भावना (7), सोनाक्षी (5), पीयूष (3), आयुष (1) को रोते बिलखते छोड़ गया है। (संवाद)