फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई। वहीं शहर में हुए हादसों में छह लोग घायल हो गए। जिसमें पांच को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मौदहा के सिचौलीपुरवा निवासी सोनू (40) शनिवार रात करीब 10 बजे बाइक से घर जा रहा था। तभी बड़े चौराहे के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिस वह घायल हो गए। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर कोतवाल ऋषिदेव ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक अपने वृद्ध पिता के साथ रहते थे। मां की पहले मौत हो चुकी है। उनके दो भाई बाहर रहकर मजदूरी करते हैं।
उधर, कालपी फोरलेन पर रविवार को सिटी फारेस्ट के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। जनपद फतेहपुर के टकोर निवासी रंजीत (22) बाइक पर अवपी बुआ सीतादेवी (35) व उनके बेटे योगेश (एक) के साथ कुरारा से आ रहे थे। तभी शहर में सिटी फारेस्ट मोड़ पर बाइक सवार जरैली मड़ैया निवासी सोनू (30) व ललपुरा निवासी चंदन (28) से भिड़ंत हो गई। हादसे में सभी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर कोतवाली के दरोगा गौरव चौबे ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने पांचों घायलों को कानपुर रेफर किया है। उधर कलौलीतीर निवासी इंद्रपाल (27) बाइक से राठ तिराहे से कलौलीतीर जा रहे थे। वह ट्रैक्टर कि टक्कर से घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें