फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर्व पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। रामनवमी पर शहर सहित जिले के कई स्थानों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार शोभायात्रा का शुभारंभ सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति, ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव व जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने झांकियों का तिलक व पूजन कर किया। भव्य राम मंदिर का मॉडल, राधा कृष्ण, शिव पार्वती, लव कुश, वानर सेना, समुद्र में सेतु निर्माण, भारत माता, शहीदों को फांसी, इंडियन आर्मी सहित दो दर्जन से अधिक मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। अखंड परमधाम के स्वामी सत्यप्रकाश, स्वामी ओमानंद, डा.एसपी गुप्ता सहित हजारों राम भक्त मौजूद रहे। मौदहा संवाद के अनुसार विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन मार्ग स्थित शक्ति मंदिर से भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा निकाली। सरीला संवाद के अनुसार भेड़ी गांव में महेश्वरी माता मंदिर से जवारों संघ शोभायात्रा निकाली गई। मुस्करा संवाद के अनुसार भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व प्रधान त्रिभुवन सिंह राजपूत, जिपं. सदस्य करन सिंह राजपूत, ब्लाक प्रमुख वीर नारायण राजपूत, प्रधान महेंद्र प्रताप अहिरवार आदि मौजूद रहे। कुरारा संवाद के अनुसार कस्बे में रामनवमी पर शोभायात्रा मनकी स्टैंड से शुरू होकर बड़े देव बाबा स्थान पर पहुंची।
हमीरपुर में शोभा यात्रा में चेयरमैन कुलदीप निषाद, गणेश यादव, शकुंतला निषाद, सीमा वर्मा, राजकुमार शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता व व्यापार मंडल पदाधिकारी सहित युवा शामिल रहे।
विज्ञापन

पवई में निकाले गए जवारे
गोहांड। क्षेत्र के पवई गांव में जवारे निकाले गए। महिलाएं सिर पर जवारा लेकर गुजरी। वहीं देवी भक्तों ने सांगों का प्रदर्शन किया। पूरे गांव में देवी स्थल पर जाकर पूजा अर्चना की गई। जवारों को घुमाया गया।
- श्रीराम नवमी पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
राठ। श्री राम नवमी समिति की अगुवाई में रामनवमी पर रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। दोपहर ठीक 12 बजे राम जन्म होते ही रामलीला पंडाल जयकारों से गूंज उठा। गायत्री परिवार के विद्वानों ने हवन पूजन कराया। श्रीराम जन्म के बाद नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष राकेश मिश्रा, विधायक मनीषा अनुरागी, जिपं. अध्यक्ष जयंती राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, संतराम राजपूत, भरत अनुरागी, डॉ हरिओम नगायच, प्रीतम सिंह किसान, केजी अग्रवाल, केके बंटी, कैलाशचंद्र अग्रवाल, सुनील नगायच मौजूद रहे। वहीं मौन साधना केंद्र रोहनियां मंदिर में संचालक नीलू महाराज ने खीरे से विधि विधान सहित भगवान श्रीराम का जन्म दिया। जिसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। वहीं हिंदू युवा वाहिनी जिला प्रभारी राजेश परिहार, अजीत राजपूत, रोहित सिंह, सोनू, पुष्पेंद्र आदि ने फल, मिष्ठान व शीतल पेय वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें