फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। नगर के एक अधिवक्ता के बैंक खाते से कई बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। परेशान अधिवक्ता ने शाखा प्रबंधक से शिकायत के बाद कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मराठीपुरा निवासी रामेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उनका आर्यावर्त बैंक में खाता है। खाते से पांच से 16 फरवरी के बीच पांच बार में दस-दस हजार रुपये निकल गए। उनके मोबाइल फोन पर रुपये निकलने का केवल आखिरी मैसेज जब आया तब जानकारी हुई। शाखा प्रबंधक से जांच कराई तो पता चला कि खाते से 50 हजार रुपये निकल चुका है। शाखा प्रबंधक अभय कांत ने अधिवक्ता को जांच करवाने का आश्वासन दिया है। वहीं पीड़ित अधिवक्ता ने कोतवाली पुलिस से भी मदद मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें