फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन और नौकरी का झांसा देकर विधवा से किया रेप

Fri, 01 Feb 2013 08:06 AM IST
रायबरेली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली जिले में एक सरकारी कर्मचारी ने एक विधवा को पेंशन व नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसकी अस्मत लूट ली। पीड़िता जब रिपोर्ट दर्ज कराने सदर कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने पहले तो उसे कई घंटे थाने में बैठाए रखा और फिर लौटा दिया।
विज्ञापन


कोतवाल भी शाम तक तहरीर न मिलने की बात करते रहे, जबकि पीड़िता का कहना था कि उसने तहरीर दिन में ही सदर कोतवाली में दे दी थी। देर रात प्रशासन के आला अफसरों के संज्ञान में मामला आने पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

मिल एरिया के एक गांव की रहने वाली पीड़िता के पति का चार महीने पहले निधन हो गया। गांव के ही एक व्यक्ति से उसने विधवा पेंशन दिलाने का आग्रह किया। उस व्यक्ति ने पीड़िता को बताया कि उसके साहब अरुण कुमार शुक्ला विकास भवन में तैनात है, वह उनसे बात कर उसे विधवा पेंशन दिला देगा।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि गांव के उस व्यक्ति के साथ एक सप्ताह पहले जब वह विकास भवन गई तो अरुण ने यह कहते हुए वापस कर दिया कि पेंशन के साथ उसे स्कूल में नौकरी भी दिलवा देगा। इसके लिए अरुण ने उसे चार-पांच दिन बाद आने को कहा।

गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वह विकास भवन पहुंची। अरुण ने उसे अपनी चार पहिया गाड़ी में बैठाया और बरगद चौराहा की तरफ किसी स्कूल के पीछे कमरे में ले गया। वहां उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर रेप किया। वह किसी तरह जान बचाकर भागी।

पीड़िता की सूचना पर पहले तो पुलिस मामला दबाने में जुटी रही। आरोप है कि एफआईआर दर्ज करने की बजाय महिला को कई घंटे तक कोतवाली में बैठाए रखा गया। इसके बाद वह एसपी ऑफिस गई लेकिन वहां भी उसे कोई अधिकारी नहीं मिला। देर रात सीओ सिटी पंकज पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपी अरुण कुमार शुक्ला के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अरुण विकास भवन में तकनीकी अन्वेषक के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें