फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईईटी में प्ले ग्राउंड, एफओए में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल

Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गौतम बुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय ने अपना ध्यान अपने सांविधिक कॉलेजों की स्थिति सुधारने पर केंद्रित करना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को हुई वित्त समिति की बैठक में जीबीटीयू प्रशासन ने इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) तथा फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर (एफओए) में संसाधन एवं सुविधाएं बढ़ाने के लिए बजट बढ़ाने पर भी सहमति दे दी है। कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय गया कि आईईटी में छात्रों के लिए और संसाधन विकसित किए जाएं। इस कड़ी में नए वित्तीय सत्र में कॉलेज के अधूरे पड़े आडिटोरियम को पूरा कराया जाएगा। इससे छात्रों को अपनी सांस्कृतिक एवं अकादमिक गतिविधियों को आयोजित करने के लिए समुचित स्थान मिल सकेगा। छात्रों ने कई बार प्ले-ग्राउंड की भी मांग की थी। इसकी तरफ भी जीबीटीयू ने कदम बढ़ाया है। परिसर में मिनी स्टेडियम विकसित किया जाएगा जहां आउटडोर एवं इंडोर गेम की सुविधाएं छात्रों को उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


आर्किटेक्चर फैकल्टी पर खर्च होंगे 3.5 करोड़ ः वित्त समिति में कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर में सुविधाएं एवं आधारभूत ढांचा बेहतर करने के लिए 3.5 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला किया है। इस धनराशि से जहां हॉस्टलों की मरम्मत की जाएगी, वहीं गर्ल्स हॉस्टल का भी विस्तार किया जाएगा। गर्ल्स हॉस्टल में पचास और छात्राओं के रहने की सुविधा विकसित की जाएगी। इसके साथ ही लाइब्रेरी को अपडेट किए जाने तथा स्टूडियो के विस्तार के लिए भी धन आवंटित किया गया है। कंप्यूटर सेंटर की व्यवस्था भी और बेहतर की जाएगी।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की बनी रूपरेखा ः आईईटी एवं आर्किटेक्चर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोले जाने के वित्तीय प्रस्तावों पर भी समिति ने चर्चा की। आईईटी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन क्वालिटी एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा सेंटर ऑफ क्लाइमेट चेंज स्थापित किया जाएगा। वहीं फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर में ग्रीन बिल्डिंग में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा। केएनआईटी सुल्तानपुर में भी फ्लाईऐश पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाने की योजना के भी वित्तीय संदर्भ चर्चा में रहे। बैठक में सदस्यों ने नए सत्र के बजट की रूपरेखा भी परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें