फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को राज्यपाल का संदेश- यहां गोल्ड मेडल मिला है, शादी में किसी से 'गोल्ड' नहीं मांगना

Wed, 23 Oct 2019 12:36 PM IST
Prachi Priyam विष्णु त्रिपाठी, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में सम्मानित विद्यार्थी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में बुधवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। दीक्षांत समारोह में कुल 51 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि शिक्षा के मामले में हमारा नंबर अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है। मगर गुणवत्ता देने के मामले में हम काफी पीछे हैं। यही वजह है कि दुनिया के टॉप 200 विश्वविद्यालयों में देश का कोई भी विश्वविद्यालय जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सका है। इस दौरान राज्यपाल ने मेधावी छात्रों से दहेज की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप सभी को यहां गोल्ड मेडल मिला है, इसलिए अब शादी में किसी से 'गोल्ड' नहीं मांगना।

उन्होंने मेधावियों की सूची में बेटियों के अधिक होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सभी विश्वविद्यालयों में अब ऐसा ही माहौल नजर आ रहा है। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से एक छात्र को इसपर शोध कराने का निर्देश दिया है। कहा कि वो शोध का विषय बेटियों के टॉप करने और लड़कों के पिछड़ने पर होगा।

विज्ञापन

कार्यक्रम में मौैजूद राज्यपाल - फोटो : Amar Ujala
राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने साल 2025 तक देश को टीबी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने में विश्वविद्यालयों को भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि हर शिक्षक एक-एक कुपोषित और टीबी से ग्रसित बच्चे को गोद ले और 5-6 महीने तक उसकी देखरेख करे तो लक्ष्य को हासिल करना आसान होगा।

इसके साथ ही 85 स्मृति पुरस्कारों का वितरण भी किया गया। इस दौरान राज्यपाल ने कुलाधिपति वाटिका में आंवले का पौधा लगाकर तीन छात्रावासों का शिलान्यास किया। 

 
विज्ञापन

कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल - फोटो : Amar Ujala
महामहिम राज्यपाल के हाथों पुरस्कृत होकर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का उत्साह देखने लायक था। राष्ट्रगीत और फरुआही नृत्य के साथ तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पेशकश से पूरा सभागार झूम उठा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें